परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 15 महंथ अवैद्यनाथ नगर पिपराइच रोड से निकलने वाला लिंक रोड जो बभनौली, नगरौली, बसहिया बुजुर्ग और रामपुर उपाध्याय जैसे कई गांवों को जोड़ता है, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान यह गड्ढे कीचड़ और पानी से पूरी तरह भर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026