Tranding

देश से ज्यादा विदेश में छठ पर्व की धूम मची, विदेशी छठव्रतियों ने पारंपरिक उत्साह के साथ दिया अर्घ्य

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

लोकआस्था का महापर्व छठ जिलाऔर देश में बड़ी ही धूमधाम सेआस्था के साथ संध्याऔर प्रातःकाल में सूर्य उदय के साथअर्घ्य दिया गया।

सूर्योपासना का यह पर्व बड़ी धूमधाम से शांतिपूर्वक से खुशियों के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया गया।शहरीऔर ग्रामीण क्षेत्र के 273 छठ घाटों पर छठव्रतियों कीअपार भीड़ देखी गई,छठव्रतियों के अलावा उनके सगे संबंधी,इष्ट मित्र,परिवार के सदस्य रंग बिरंगी कपड़ों में सजधज कर छठ के सभी सामानों को लेकरअपनेअपने छठ घाटों परआस्था के साथ पहुंचे,छठ व्रती सूर्य के डूबने का इंतजार करते रहे,जब सूर्य डूबने लगा तो छठव्रतियों नेअपनाअपना अर्घ्य देना शुरू किया।पूजा उपासना के बाद पानी से निकलकर छठव्रतियों ने अपने-अपने कपड़े बदल लिए रात भर छठघाट पर मेला जैसा नजारा नजरआया। जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छठघाटों पर पुलिस कीव्यवस्था चाक चौबंद रही।सभी छठघाटों पर लाइटनिंग की व्यवस्था, वीडियो कैमरे लगे हुए थे। अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस जवान लगे हुए थे।

छतव्रती 36 घंटों का निर्जला उपवास रखकर रात भर सूर्यउदय का प्रतीक्षा करने लगे,सूर्यउदय होते ही सभी छठवर्ती उगते हुए सूर्य कीअर्घ्य देना शुरू कर दिया। छठ घाट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई,जो छठव्रतियों से वोट मांग रहे थे,अपने-अपने जीत का आशीर्वाद मांग रहे थे।

छठ महापर्व देश केअलावा कईअन्य विदेशी शहरों में भी इसकाआयोजन बड़ी धूमधाम से भक्ति भाव से किया गया, इसमें फिनलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, इंग्लैंड,अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे अन्य विदेशी शहरों में भी मनाया गया,जिसकी मिसाल नहीं मिलती है।देश के विभिन्न शहरों में जहां बिहारीयों की रिहायशी इलाकों में भी बड़ी धूमधाम से महापर्व को भक्तिभाव से मनाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
61

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026