Tranding

गाजे बाजे के साथ चानकी घाट पर हुआ मूर्तियों का विसर्जन

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

दक्षिणी चौक रेंज के रोहिन नदी के तट पर चानकी पुल के पास राजगढ़ मंदिर के सामने बुधवार को देर शाम तक छट्ठ महापर्व पर बने मूर्तियों का विसर्जन गांजे बाजे के साथ संपन्न हुआ ।चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त के कुशल नेतृत्व में चौक थाने की पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में मूर्ति विसर्जन रोहिन नदी में संपन्न हो गया । इस अवसर पर स्थानीय पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभायी ।इस क्रम में राजस्व टीम के साथ ग्राम प्रधानों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि थानाक्षेत्र में बने ग्यारह मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, नरसिंह कुमार, परीखन गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, निसार अहमद, अशोक वर्मा,इंद्रेश यादव, रमेश साहनी, सुदर्शन यादव, मनीष पासवान,गुड्डू विश्वकर्मा, मेराज अंसारी, दिनेश चंद यादव आदि प्रधान गण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांस्टेबल अभय कुमार सिंह,, चंद्रगुप्त मौर्य, बृजेश यादव आदि दर्जनों पुलिसकर्मियों ने विसर्जन में सफलतापूर्वक सहयोग किया ।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026