Tranding

3 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

तीन माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के विशंभरपुर,वार्ड संख्या 7 की बताई गई है।मृतिका की पहचान चंदन कुमार की पत्नी आरती कुमारी,उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने काआरोप लगाया है।घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए गए हैं।

शाम के समय ससुराल वालों ने मायके वालों कोआरती की मौत की खबर दी,उन्होंने बताया कि घर सभी सदस्य से बाहर गए थे,वापस लौटने पर आरती कुमारी कमरे में मृत अवस्था में मिली।घटना के बाद ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।मृतिका के पिता,हरिश्चंद्र सिंह जो पूर्वी चंपारण के लौकरिया निवासी हैं,अपने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी,आरती की शादी 4 महीना पहले चंदन कुमार से हुई थी।शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपाची बाइक की मांग कर रहे थे,इसको लेकरआरती को प्रताड़ित भी कर रहे थे। मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में अपाची बाइक नहीं देने के कारण ससुराल वालेआरती को गला दबाकर हत्या करके घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सतपालना में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्टआने के बादआगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखितआवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलते ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

India khabar
33

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026