Tranding

छठ की खुशी मातम में बदली, दो बाइक सवार की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

प्रातःकाल में सूर्य उदय के समय बाइक सवार दो युवक की मृत्यु हो गई,छठ की खुशी मातम में बदल गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि एक बाइक पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे,तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बाइक दीवार से जबरदस्त टक्कर खा गई, जिससे दोनों युवकों को घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना बेलवा गांव नहर थाना क्षेत्र के पास की बताई गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि दोनों युवक नरकटियागंज की ओर बाइक से बड़ी तेजी से जा रहे थे,इसके कारण उनकी बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई,दोनो युवकों के मौत पर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। मृतकों की पहचान रोहित कुमार,उम्र 14 वर्ष, पिता,वशिष्ठ महतो,राहुल कुमार,उम्र 26 वर्ष,पिता,राम महत्व दोनों बेलवा गांव निवासी बताए गए हैं।दोनों किसी जरूरी काम से नरकटियागंजगंज जा रहे थे।

घटना के बारे में संवाददाता को स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलवा स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक तेज रफ्तार में थी, जो आनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

India khabar
50

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026