धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर आमजन को सूचित किया जाता है कि "ऑपरेशन क्लीन" के तहत थाना नगरा जनपद बलिया में विगत वर्षों से लावारिस हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया/ चार पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है। आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गई है एवं एसपी द्वारा थाना नगरा में लावारिस हालत में दाखिल कुल 20 वाहनों की नीलामी हेतु 20 नवंबर 2025 की तिथि नियत की गई है। 20 नवंबर 2025 को समय 10:00 बजे थाना नगरा जनपद बलिया में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में नीलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। आप सभी स्वेच्छा से युक्त नीलामी में प्रतिभाग़ कर सकते हैं। बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त नीलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए व्हाट्सएप ऐप ग्रुप के मध्य से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगों को भी अवगत कराएं जिससे उक्त नीलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026