Tranding

महिला के साथ यौनशोषण के बाद गर्भपात से महिला की हुई मौत, प्राथमिकी दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गौनाहा थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला के साथ यौन शोषण की घटना को अनजाम देने के बाद उसका गर्भपात कराने के दौरान उसकी मौत होने पर गौनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मामले में मृतिका के भाई ने दो लोगों के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज कराई है। यह जानकारी गौनाह के थानाअध्यक्ष, अमित कुमार ने संवाददाता को दी है,उन्होंने बताया कि मामले में उसके भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी विवाहिता बहन के साथ शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया गया,उसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई,उसकी तबीयत बिगड़ने से उसके बहन की मौत हो गई। उसने आगे बताया कि उसकी बहन की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी, पति से विवाद के कारण वह मायके में रहने लगी,इसी दौरान नाश्ता पानी की दुकान चला करअपना भरण पोषण करने लगी। इसी क्रम में विगत 18 सितंबर को शाम में वह दुकान पर बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया,उसने आरोप लगाया है की बहन के होश में आने पर बताया कि परसा निवासी, परवेज खान शादी का झांसा देकर 8 माह से उसका यौन शोषण कर रहा था,जब वह गर्भवती हो गई और शादी करने के लिए बोली तो परवेज पहले इलाज कराने,फिर शादी करने का झांसा दिया,उसके बाद परसा के शकील खान उसे दवा लाकर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
35

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026