Tranding

रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिलाशाखा बेतिया के द्वारा चनपटिया प्रखंड व बानूछापर थानांतर्गत बेलवा,वार्ड नं.6, अवरैया केअग्नि पीड़ित, शिवनाथ यादव को अगलगी के स्थल पर जाकर राहत सामग्री प्रदान की गई। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबंध समिति सदस्य,रेमी पीटर हेनरी एवंआजीवन सदस्य,अजहरआलम ने किया,इस अवसर पर इन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा हेतु रेडक्रॉस सदैव तत्पर रहता है।अग्निपीड़ित परिवार को बर्तन सेट,तिरपाल, बाल्टी,कपड़ेआदि दिए गए। उक्तआशय की जानकारी,रेड क्रॉस के जिला सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने संवाददाता को दी।डॉ.कुमार नेआगे बताया कि इस घटना से संबंधित जानकारी एवं आवेदन रोटी बैंक बेतिया द्वारा उपलब्ध कराया गया आवेदन मिलते ही वितरण हेतु टीम को प्रतिनियुक्त किया गया।इस वितरण कार्यक्रम में रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के संजू गिरि,विनीत कुमार का सहयोग सराहनीय रहा,इस मौके पर ऊलेन कपड़े का भी वितरण किया गया। लाभार्थी परिवार ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
36

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026