Tranding

मानववादी शिक्षा नीति पर विचार गोष्ठी का आयोजन

जानो तब मानो' की नीति से ही मानववादी शिक्षा को मिल सकती है बढ़ावा:शिवराम भारती

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

अर्जक संघ राष्ट्रीय समिति के तत्वाधान में 'मानववादी शिक्षा नीति तथा संस्कार:क्यों और कैसे'विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय लालू मंडल कॉलेज खरखुरा में की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने मानववादी शिक्षा नीति के प्रारूप पर चर्चा की और कई उदाहरणों से ब्राह्मणवाद पर आधारित पाखंड व अंधविश्वास पर आधारित शिक्षा को सिरे से खारिज करने की अपील की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जानो तब मानो, की नीति ही मानववादी शिक्षा को बढ़ा सकती है। आज जरूरत है कि तर्क वितर्क तथा वैज्ञानिकता पर आधारित शिक्षा को ग्रहण किया जाए ,जो हमारे मन मस्तिष्क को कुंद ना कर सके और स्पष्टता के साथ अपनी बातों को रखने का अवसर दे सके। वैसी शिक्षा जो हमें सच को सच और गलत को गलत कहने और उसे साबित करने की हिम्मत दे, वहीं मानववादी शिक्षा है। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सियाराम महतो ने कहा कि अर्जक संघ मानववादी शिक्षा नीति लागू कराने के लिए आंदोलन शुरू कर चुकी है।उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जाहिर किया कि विश्व की धरोहर महाबोधि मंदिर मनुवादियों के शिकंजे में है जिसे मुक्त नहीं किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकताओं पर भी बल दिया।उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में उच्च शिक्षा पूंजीवादियों के कब्जे में रहा है ।उन्होंने 12वीं तक एकसमान,अनिवार्य व नि;शुल्क शिक्षा की वकालत की।उन्होंने कहा कि जनमत तैयार करने के बाद ही हमारी मानववादी शिक्षा नीति सफल होगी। इस मौके पर अपने विचार प्रकट करने वाले अन्य वक्ताओं में संघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री रामजी वर्मा ,राष्ट्रीय समिति सदस्य अजय पटेल, कुबेर राय, मौर्य,अर्जक पत्रिका के संपादक शोभाराम पटेल, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह ,ललिता कुमारी, पत्रकार संजय श्याम, मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक, अर्जक संघ के गया जिलामंत्री विनोद विरोधी ,ओम प्रकाश कटियार ,शिक्षक प्रसिद्ध सिंह, अजय कुमार ,ललन ठाकुर, शिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा, देवनंदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे। संगोष्ठी का संचालन संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन कुमार प्रभाकर ने की।इसके पूर्व अर्जक संघ राष्ट्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का भी आयोजन किया गया ।जिसमें संगठन के विस्तार एवं देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई ।वहीं बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026