Tranding

महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें- थानाध्यक्ष

संवादसूत्र चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत स्थित मनमोहन सनराइज पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति विषय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया गया ।जिसमें छात्र,छात्राओं सहित अनेक महिलाओं व पुरुषों ने भी भाग लिया ।

नारी शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष चौक ओम प्रकाश गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए साशन एवं पुलिस संकल्पित है ।महिलाएं व किशोरियां किसी भी परेशानी को स्थानीय पुलिस को बता सकती हैं उनका हर संभव मदद किया जाएगा ।इसी क्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं हम सभी को महिलाओं का आदर करना चाहिए ।इस अवसर पर एस आई राहुल कुमार, सहित कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव,अभय कुमार सिंह,प्रियंका यादव आदि तमाम महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
33

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026