Tranding

पुलिस अधीक्षक द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेना के वीर जवानों को किया गया नमन

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

देशभर में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने अपने सैन्य भाइयों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।

सेना के सेवानिवृत्त जवानों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक को सशस्त्र सेना झंडा चिन्ह (Flag Sticker) लगाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों को हृदयतल से धन्यवाद देते हुए कहा कि “देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा में भारतीय सेना एवं पुलिस दोनों कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आज का यह छोटा-सा सम्मान हमारे उन वीर सैनिक भाइयों के अपार त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी पुलिस अधीक्षक के संवेदनशील एवं सैन्य-हितैषी दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Karunakar Ram Tripathi
25

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026