Tranding

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ट्रामा सेंटर चालू करन को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजकर शीघ्र चालू कराने की मांग।

गंभीर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ट्रामा सेंटर।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

चंदवा, लातेहार, झारखण्ड।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने लुकूईया - चांपी पथ स्थित ट्रामा सेंटर चालू कराने को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजकर ट्रामा सेंटर शीघ्र चालू कराने की मांग उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता से किया है।

   पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 22 नवंबर को उपायुक्त को भेजें गए पत्र में कहा कि जिला प्रशासन ने चंदवा प्रखंड के ग्राम लुकूईया - चांपी पथ में ट्रामा सेंटर भवन का निर्माण किया गया है, इसके निर्माण के करीब एक वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन यह अबतक चालू नहीं हुआ, इसके शुरू नहीं होने से यहां मरीजों का ईलाज भी शुरू नहीं हो पाया है।

   स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम लुकूईया - चांपी पथ में ट्रामा सेंटर का निर्माण इस लिए कराया कि दुर्घटना जोन चंदवा प्रखंड में गिरकर घायल होने, मोटर वाहन टक्कर से जख्मी होने या गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों की ईलाज और उसके देखभाल आपातकालीन स्थिति में ट्रामा की जा सके और लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सके लेकिन इसके बंद रहने से ट्रामा सेंटर का लाभ प्रखंड वासियों को नहीं मिल पा रहा है, ट्रामा सेंटर चालू हो जाता है तो यह जिले के गंभीर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, सुविधा के अभाव में ही सीएचसी से हर माह करीब दर्जनों गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल लातेहार अथवा रिम्स (रांची) भेज दिया जाता है, रेफर की स्थिति में कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं, इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर में इलाज की सुविधा देकर मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है साथ ही इलाज एवं जान बचाने के लिए लाखों रुपये खर्च से उन्हें बचया जा सकता है तथा इसका लाभ संपूर्ण प्रखंड छेत्र के साथ साथ जिले वासियों को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल मरीजों को सुलभ व सस्ता इलाज मिल सकेगा वे बाहर जाने से भी बचेंगे व कई गंभीर मरीजों को नई जिंदगी दे सकती है ट्रामा सेंटर।

   उन्होंने ग्राम लुकूईया - चांपी पथ स्थित नव निर्मित ट्रामा सेंटर में एक चिकित्सक तथा एक ड्रेसर व एक एएनएम व एक एम्बुलेंस की नियुक्ति कर ट्रामा सेंटर को शीघ्र चालू कराने की आग्रह उपायुक्त से किया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
26

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026