Tranding

एक गर्भवती महिला से रेप का मामला हुआ उजागर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक गर्भवती महिला से रेप का मामले सामनेआया, महिला ने झांडफुंक के लिए बुलाए गए एक तांत्रिक पर रेप काआरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है

पीड़िता के अनुसार सुबह उसके ससुर ने झाड़फूंक के लिए तांत्रिक को घर बुलाया था,तांत्रिक ने पीड़िता को घर से आगे सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद महिला नेअपने ससुराल वालों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंनेआरोप को झूठ बताया,पीड़िताअपने मायके पहुंची,अपनी मां को घटना बताइ,परिजनों उसे लोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, जितेंद्र कुमार ने महिला के साथ रेप की पुष्टि की है। सदर एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। सुबह झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी,तब पीड़िता ने रेप की बात नहीं बताई थी, जब रेप की घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है,नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
37

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026