धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बलिया के तहसील बांसडीह पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026