शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के आपदा राहत टीम के द्वारा, नौतन प्रखंड के श्यामपुर कुतरहा पंचायत के वार्ड नंबर 8 बैजू भगत का टोला शुरू दिया रबारी वर्ती क्षेत्र में 6 परिवारों का घर शॉर्ट सर्किट से पिछले सप्ताह जल गया था उन सभी इच्छा अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच रेड क्रॉस आपदा राहत टीम द्वारा उत्तम क्वालिटी का तिरपाल कंबल बाल्टी एवं मग का वितरण किया गया।रेडक्रॉस टीम का नेतृत्व,जगदेव प्रसाद,संयुक्त सचिव ने किया।इसअवसर पर उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस गरीबो,जरूरतमंदो की सेवा मे सदैव तत्पर रहता है।इस वितरण कार्यक्रम मे,अनुज कुमार,प्रबंध समिति सदस्य, आजीवन सदस्य डाॅ॰श्याम चन्द्रगुप्त,इमरान कुरैशी, सहयोगी,कृष्णाकुमार,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि,राकेश कुमार एंव ग्रामीण जनता शामिल हुए। राहत सामग्री मिलने पर अग्निपीड़ित चनर मुखिया, सहदेव मुखिया,महादेव मुखिया,प्रियंका कुमारी, रामसतिया देवी,सबिता देवी ने रेडक्रॉस टीम के प्रति आभार व्यक्त किए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026