Tranding

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की एक आवश्यक बैठक हुई संपन्न

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की राजकीय पुस्तकालय में आने वाले लोगों विशेषकर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकों सहित अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके लिए इच्छुक लोगों को सीएसआर हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पुस्तकालय को ऐसे केंद्र के रूप में विकसित करें, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सफल बनाने में सहायक हो।

उन्होंने पुस्तकालय के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, प्रभावी और पारदर्शी बनाए जाने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को अद्यतन करें और इसमें अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की राय को भी शामिल करें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पुस्तकालय किसी जनपद में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका है। इसीलिए सुनिश्चित करें कि जनपद में एक गुणवत्तायुक्त पुस्तकालय बने और उसका संचालन विद्यार्थियों के हित में और प्रभावी तरीके से हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
27

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026