Tranding

परतावल- कप्तानगंज मार्ग एनएच-730 पर बना जानलेवा गड्ढा

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सड़क के किनारे नाले के पास बना एक बड़ा और गहरा गड्ढा लोगों के लिए गंभीर घटना को निमंत्रण दे रहा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग परतावल से पूर्व दिशा में कप्तानगंज तथा पश्चिम दिशा में पनियरा होते हुए कैंपियरगंज की ओर जाता है, जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।

यह गड्ढा नाले के पास सड़क के किनारे बना हुआ है। शीतलहर और खराब मौसम के चलते दृश्यता कम होने पर यहां किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मार्ग से संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रास्ता भी गुजरता है, जो वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर को जोड़ता है। ऐसे में राहगीरों को रोजाना जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराई जाए और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
27

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026