Tranding

जिला जज, सी.जे.एम., पुलिस अधीक्षक एवं सी.डी.ओ. द्वारा जिला कारागार मऊ का किया गया निरीक्षण।

धनंजय कुमार शर्मा

मऊ, उत्तर प्रदेश।

जिला कारागार मऊ,जनपद मऊ का माननीय जिला जज बलिया, सी0जे0एम0 बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया एवं सी0डी0ओ0 बलिया, जेल अधीक्षक मऊ द्वारा आज दिनांक 25.12.2025 को संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके अतिरिक्त कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था एवं समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

  निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जेल अधीक्षक मऊ, जिला कारागार मऊ को सुधारात्मक सुझाव भी प्रदान किए गए, जिससे बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
23

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026