मज़हबी कमज़ोरी, जागरूकता की कमी तथा शिक्षा का आभाव, आसन निकाह की मुख्य चुनोतियाँ -
निजामुद्दीन कुरैशी
दिल्ली।
दिल्ली प्रदेश कुरैश कॉन्फ्रेंस रजि० का दूसरा अधिवेशन हर्ष उल्लाह के साथ डा. बी. आर. अम्बेडकर मेमोरियल हाॅल एफ-19, कनाॅट प्लेस, नई दिल्ली में संपन्न हुआ अधिवेशन की शुरुआत अतिका शकील कुरैशी के ज़रिये कुरान की तिलावत से की गई, जिसकी अध्यक्षता सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रिय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस ने की और संचालन डॉ. अख्तर हुसैन कुरैशी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश तथा डॉ. इफ्तेखार अहमद कुरैशी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने किया मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल गौतम चैयारमेंन एस.सि. डिपार्टमेंट इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा गेस्ट ऑफ़ ओनर माननीय के.पी. चौधरी जनरल सेक्रेटरी आल इण्डिया फेडरेशन एस.सी.एस.टी. आर्गेनाइजेशन, आर.आर. बाग, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, हाजी सलमान खान सोशल मिडिया इन्फ़्लुएन्सर, श्रीमती अतिका शकील कुरैशी सी.ई.ओ. दारुल तकवा, मौजूद रहे तथा अधिवेशन में विशेष अतिथि श्री. अनिल वर्मा एडवोकेट, श्री सलीम अहमद कुरैशी नैशनल जनरल सेक्रेटरी क़ुरैश कांफ्रेंस ,श्री ज़ाहिद ताज एडवोकेट ,श्री आफ़ताब आलम क़ुरैशी अध्यक्ष मध्य प्रदेश तथा श्री इमरान क़ुरैशी क़स्बा कवाल डिस्ट्रिक्ट मुजफ्फरनगर | अधिवेशन का विषय “निकाह एक रहमत है ना की ज़हमत” तथा शिक्षा को हाँ कहें और जहेज़ को ना” रखा गया | जिसमे सभी वक्ताओ ने अपने विचार रखे और सभी वक्ताओ ने ज़ोर देकर कहा की विवाह के अवसर पर पैसे को पानी की तरह बहाना तथा फ़िज़ूल खर्च करने से समाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है तथा हर समाज में लोग मेहंगी शादी के ज़रिये अपनी पहचान बनाने की होड़ सही नहीं है | अधिवेशन में विवाह के अलग-अलग पहलुओ पर बात रखी की किस तरीके से नौजवानों को प्रीमेरिज कोर्स के ज़रिये विवाह के लिए तैयार किया जाये तथा किस तरीके से युवाओं को सक्षम बनाया जाये ताकि शादी के बाद की चुनोतियो का सही तरिके से सामना कर सके | ताकी हर समाज में तेज़ी से बड़ रहे तलाक के मामलो को रोका जा सके | कुछ वक्ताओ ने इस बात पर ज़ोर दिया की बेटियों का विरासत में जो हक हे वो दिया जाये ना की जहेज़ तथा कुछ वक्ताओ ने कहा की पति और पत्नी के अधिकारों और ज़िम्मेदारी के बारे में बड़े स्तर पर जागरूक करने की ज़रूरत है तथा विवाह का महत्व बताने की ज़रूरत है | सभी वक्ता एक बात पर सहमत नज़र आये की पति पत्नी का रिश्ता एक सुकुनत और रहमत का रिश्ता है ना की एक दुसरे के लिए जहमत का | इसी लिए इस्लाम में इस रिश्ते को लिबास के उदहारण से समझाया गया है | कुरैश समाज में काफी लोग अपने समय, धन तथा योग्ताये का बलिदान करके विवाह को आसन बनाने की कोशिश कर रहे हैं तथा कुरैश कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश ने उनकी सेवाओ को देखते हुए अधिवेशन में आसन निकाह योद्धा से सम्मानित किया जिसमे मुख्य रूप से इमरान कुरैशी क़स्बा क्वाल जिला मुज़फ्फ़र नगर, श्री फ़िरोज़ कुरैशी, श्री अनस कुरैशी, हाजी सलीम कुरैशी, श्री आबिद कुरैशी, श्री इकबाल कुरैशी, डॉ. इफ़्तेख़ार कुरैशी,मुख्य रूप से शामिल हैं | आधिवेशन में मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथियों को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री निजामुद्दीन जी ने सभी जिला अध्यक्षों को शाल तथा आसान निकाह योद्धा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जिसमे श्रीअयूब कुरैशी , श्री फ़ैज़ान कुरैशी , श्री सलीम कुरैशी , श्री नईम कुरैशी ,श्रीमती शबनम कुरैशी ,इदरिस कुरैशी नार्थ ईस्ट जिला अध्यक्ष, श्री शाह आलम कुरैशी ओखला प्रेसिडेंट, श्री नदीम कुरैशी साउथ ईस्ट जिला अध्यक्ष, श्री इस्लाम कुरैशी ईस्ट जिला अध्यक्ष, श्री वासिम कुरैशी नार्थ वेस्ट जिला अध्यक्ष, श्री आकिल कुरैशी दक्षिणी जिला अध्यक्ष, श्री मशकूर अब्बास कुरैशी नार्थ जिला अध्यक्ष अन्त में श्री सनोबर अली कुरैशी राष्ट्रिय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस ने अपने संबोधन में कहा की आसान निकाह मुहीम में बुजुर्गो के योगदान की बहुत ज़रूरत है ताकि सही समय पर शादी के बाद पति पत्नी को आ रही प्रशानियो को सम्मान पूर्वक बुजुर्गो के मूल्य अनुभवों से हल किया जा सके तथा आसान निकाह जागरूकता बड़ाने में हर कसबे, ज़िले, राज्य स्तर सभी धर्मो के बुद्ध जीवियो को साथ लेकर आसन निकाह यात्रा निकाली जाये समाज सुनिश्चित करे के कोई लड़का या लड़की पैसे की कमी की वजह से शादी से वंचित न रहे तथा हर समाज में रूबरू तथा परिचय सम्मेलन करने की बहुत आवश्यकता है ताकि सभी माता पिता को अपने लड़के और लडकियों के लिए उचित रिश्ते मिल जाएँ अन्त में बताया की निकाह को सरल बनाने का उद्देश्य लोगो का धन, शिक्षा, आर्थिक तथा राजनितिक स्तर पर सशक्त बनाना में खर्च हो ताकि देश का विकास हो और सभी लोग देश की मुख्य धारा से जुड़े रहें | कुरैश कॉन्फ्रेंस ने आसान निकाह के नाम से एक अलग से विभाग बनाया है जिसमे बहुत सरे पद अधिकारी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं | श्री कासिम कुरैशी जनरल सेक्रेटरी दिल्ली प्रदेश ने सभी आये अतिथि तथा आदरणीय लोगो का अधिवेशन को सफ़ल बनाने में धन्यवाद किया |
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026