शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
राजस्व भूमि सुधार विभाग ने राज्य भर के एडीएम राजस्व, डीसीएलआर, राजस्व कर्मियों की छुट्टी 31दिसंबर 2025 तक रद्द कर दी है।ऐसा देखा गया है कि दिसंबर केअंत में सभी सरकारी कर्मचारी, पदाधिकारी बचे हुए छुट्टियों को लेकर नए वर्ष केआगमन को देखते हुए छुट्टियां मनाने को लेकर विभिन्न पिकनिक स्पॉट,अत्यआधुनिक होटल, विभिन्न सैरसपाटे के स्थान पर
जाने का कार्यक्रम तय किए रहते हैं,जिसे सरकारी कार्यालय खाली हो जाते हैं,सरकारी कार्य सही ढंग से समय पर नहीं हो पाते हैं।इस आदेश की सूचना संवाददाता को विभाग के सचिव,जय सिंह के माध्यम से राजस्व कर्मियों केअवकाश रद्द होने की पुष्टि की है। संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,विभाग ने राजस्व से जुड़े मामलों की लंबित होने के कारण ही यह निर्णय लिया गया। राजस्वकर्मी सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक और सप्ताह में 6 दिन काम करेंगे अगर मामलों का तेजी से निपटारा नहीं हुआ तो अगले महीने भी कुछ दिनों के लिए राजस्वकर्मी की छुट्टी रद्द की जा सकती है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026