Tranding

विकसित भारत "जी राम जी" योजना,मनरेगा का विकल्प।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भारत का"जी राम जी" योजना,मनरेगा योजना का अगला कदम माना जा रहा है। इस बात की जानकारी संवाददाता को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री,शिवराज सिंह ने 

दिया है। इस योजना के अंतर्गत को मजदूर मजदूरों को अब 100 दिन के बदले 125 दोनों के काम की गारंटी है। इस योजना के अंतर्गत, अगर मजदूरों को काम नहीं मिलता है तो उनको इस अवधि के मजदूरी के बदले बेरोजगारी भत्ते के प्रावधान के तौर पर भुगतान किया जाएगा।इस योजना का देश के विभिन्न राजनीतिक दलों विषेशकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध भी किया जा रहा है,उनका कहना है कि मनरेगा योजना पूर्व में केंद्र में शासित कांग्रेस पार्टी की देन है,जिसे भाजपा शासित,मोदी सरकार इस नाम को हटाकर नया नाम "जी राम जी" योजना के नाम से लागू करना चाह रही है। इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने इस वर्ष

1,51,282 करोड़ की विशाल धन राशि प्रस्तावित है, जो मजदूरों को उनके भुगतान के लिए काफी है,इसे ग्रामीण क्षेत्र का हर विकास संभव होगा।

उन्होंने आगे कहा के विकसित भारत के लिए विकसित गांव,

स्वालंबी गांव,बेरोजगारी मुक्त गांव,सभी गांव को स्वालंबी बनाने के लिए इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस तरह भारत की सभी गांव विकसित हो जाएंगे,कोई बेरोजगारी नहीं रहेगी, सभी को काम की गारंटी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रस्तावित राशि में से अगर 9% राशि का इस्तेमाल इसमें संलग्नकर्मियों पंचायत सेवकों,पंचायत रोजगार सेवकों,टेक्निकल सहायक को उनके वेतन का भुगतान समय पर किया जा सकेगा,जिससे वह समयबद्ध तरीके से,सुचारू रूप से,पूरी क्षमता के साथ इसमें काम कर सकेंगे, जिस गांव का चहुंओर विकास हो सकेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
25

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026