धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 25 दिसम्बर को पुलिस लाइन बलिया के परेड ग्राउण्ड में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व प्रभारी निरीक्षक आरटीसी व आरटीसी के अन्य अधि0/कर्म0गण(ITI/PTI) के साथ सैनिक सम्मेलन किया। उन्होंने ने सैनिक कल्याण के लिये उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम एवं मा0 पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के प्राथमिकताओं व निर्देशनों को सभी को अवगत कराते हुए समस्त पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधि0/कर्म0गण को निर्देशित किया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी अमरजीत यादव तथा अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026