मोबाइल फ़ोन की कुल अनुमानित कीमत ₹26.33 लाख
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के दिशा-निर्देशन में सर्विलांस सेल महराजगंज ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिले में विभिन्न स्थानों से गुम हुए 121 मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत ₹26,33,016 रूपये आँकी गयी है।
इस कार्रवाई को सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्याम निवास राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। उनकी टीम मे उपनिरीक्षक आशीष सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी शिवानन्द पासवान, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, कान्सटेबल नीरज कुमार गौड़ और कांस्टेबल सूरज गुप्ता शामिल रहे। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सर्विलांस टीम की इस सराहनीय कार्रवाई के लिए प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026