Tranding

जोत एवं वास पर्चे की भूमि पर कब्जा दिलाने, बंदोबस्ती पर कार्रवाई की मांग।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

 जोत एवं वासभूमि के प्रति के द्वारा प्राप्त भूमि पर कब्जा दिलाने और वासभूमि बंदोबस्ती के लंबितआवेदनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोकसंघर्ष समिति द्वारा 8 अंचल कार्यालय में पहुंचने पर घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत,29दिसम्बर को इस कार्य से संबंधित 15 लोग चनपटिया पहुंचे।अंचल कार्यालय से बाहर व्यस्त रहने के कारण सीओ का निदेश पा कर अंचल के बड़ा बाबू ने हम लोगों से बात की।तीन भूधारियों कीअधिशेष व अधिसूचित भूमि के वितरण के लिए बड़ा बाबू को 31 जुलाई को दिए आवेदन की प्रति सहित समाहर्ता,अपर समाहर्ता और वर्ष 2017 2019 में सीओ के द्वारा जांच प्रतिवेदन के लिए राजस्व जाकर्मचारी को लिखे पत्रों की छायाप्रतियां सौंपी गईं।

उन्होंने पर्चे की छायाप्रति, रसीद की छायाप्रति,पर्चे की पीठ पर जमीन से बेदखल कर उसे जोतने वाले लोगों के नाम व पता देने की बात कही जिनके पास रसीद नहीं उनको भी पर्चा देने को कहा,वैसे

तत्कालीन सीओ के निदेश पर 19 जनवरी 2024 कोअंचल कार्यालय में 96 पर्चे जमा किए गए थे।तीन भूधारियों की भूमि के वितरण का यह मामला 2017 से लंबित है। वर्तमान सीओ ने 31मार्च 2025 तक भूमि के वितरण काआश्वासन दिया था।,बाद में उन्होंने जिला मुख्यालय से मार्गदर्शन लेने की बात कही।

मार्गदर्शन से बड़ा बाबू ने पर्चे, रसीद,बेदखल करने वालों के नाम की मांग की,उन्होंने कहा कि तब बेदखल करने वालों को नोटिस भेजी जाएगी।

2017 से भूमि वितरण के कागजातों पर पड़ी धूल हटने की उम्मीद जगी है।एक सप्ताह के अन्दर मांगे गए सभी कागजातअंचल में जमा कर देंगे।चनपटिया अंचल के कार्यक्रम में पहुंचने वाले 15 लोगों में 6महिलाएं थीं,इसमें अमानुल्लाह भाई सहित कुल

चार साथी मझौलिया, लालबाबू राम,बेतिया से धीरज व पंकज भी शामिल हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
20

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026