Tranding

भीषण ठंड में सहारा बने समाजसेवी संजय यादव ने 400 जरुरतमंदों को बांटे कंबल।

धनंजय कुमार शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच बेल्थरा रोड क्षेत्र के पशुहारी गांव में मानवता की मिसाल देखने को मिली। गांव के युवा समाजसेवी संजय यादव ने भीषण ठंड से ठिठुर रहे करीब 400 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। गर्म कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए दुआएं दीं।

"अब जागकर नहीं, सोकर गुजरेगी रात"

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और निराश्रितों के पास तन ढंकने के पर्याप्त साधन नहीं होते। ऐसे में उनकी रातें ठिठुरते हुए जागकर बीतती हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो और हर गरीब चैन की नींद सो सके। उन्होंने समाज के अन्य सामर्थ्यवान लोगों से भी आगे आकर गरीबों की मदद करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लेते हुए समाजसेवी संजय यादव के इस कदम की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी डॉ बेचन यादव और रामायन भारती ने किया। इस पुनीत कार्य में ब्रजभूषण उर्फ मुंशी मास्टर, राजकुमार राजभर, विजय शंकर राजभर, अभिमन्यु यादव, अमरजीत यादव, अमानुल हक अब्बासी, वजीहुल हक अब्बासी, सुधीर मौर्य, फिरोज अंसारी, नज़ीर अली, पिंटू शर्मा, संतोष शर्मा, मुमताज अहमद, सिराजुद्दीन अंसारी, जयराम यादव, स्वामी नाथ कन्नौजिया, शिवकुमार राजभर, पुण्य श्लोक उपाध्याय, अरविंद यादव उर्फ छेदी भाई, नंदलाल राजभर, खुबलाल कन्नौजिया और रामजीत यादव समेत सैकड़ों ग्रामवासी और सहयोगी गुंजन मौर्य, धनंजय यादव, प्रवीण मौर्य, राजेश यादव, अमरजीत यादव उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
23

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026