Tranding

डीएम व सीडीओ ने किया रामपुर बल्डीहा में फर्नीचर उत्पादन व निर्यात की फैक्टरी की स्थापना का निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा घुघुली ब्लाक के ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा में एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत लकड़ी फर्नीचर से संम्बन्धित उत्पाद को बढावा देने एवं निर्यात किये जाने के लिए ओ० डी० पी० सामान्य सुविधा केन्द्र प्रोत्साहन योजना (सी०एफ०सी०) के तहत ग्रेट वुढ फण्डमेशन द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग संमिति की बैठक में महराजगंज जनपद की एस०पी०वी० महराजगंज ग्रेट वुढ फण्डण्मेशन का प्रोजेक्ट रू0 7.95 करोड़ की लागत से ओ०डी०ओ०पी० (लकड़ी फर्नीचर) सामान्य सुविधा केन्द्र की स्थापना के लिए सैद्धान्तिक सहमति देने के बाद इस फर्नीचर प्लांट को स्थापित किया जा रहा है। जिससे यह प्रोजेक्ट को ओ० डी० ओ० पी० सामान्य सुविधा केन्द्र रामपुर बल्डीहा, घुघुली में लगाया जा रहा है। इस ओ०डी०ओ०पी० (लकड़ी फर्नीचर) सामान्य सुविधा केन्द्र में वुड सीजनिंग एवं ट्रीटमेन्ट प्लान्ट, प्रोसेसिंग प्लान्ट (रिजन्स०सी० साउटर, सी०एन०सी० बोरिंग, पैनल सॉ, हाइड्रोलिक प्रेस, एयर कम्प्रेसर के आलावा डिजाईनिंग सेन्टर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की जा रही है। पूर्वांचल में बनने वाला इस तरह का यह ओडी०ओ०पी० (लकड़ी फर्नीचर) उद्यमियों हेतु पहला सामान्य सुविधा होनी है। निरीक्षण के दौरान 10 मशीनें स्थापित हो चुका है एवं 20 मशीनें और लगनी है।एक जनपद एक उत्पाद ओ०डी०ओ०पी० वित्त पोषण सहायता योजनान्तर्गत लकड़ी फर्नीचर व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग से सम्बन्धित उद्यमियों को बैंक के माध्यम से 10 से 25 प्रतिशत सब्सिडी मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
18

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026