Tranding

कड़ाके की ठंड में इंसानियत की गरमाहट: ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन ने ज़रूरतमंदों में बांटा कंबल।

गोरखपुर की सड़कों पर मानवता का पैग़ाम — राहगीरों, फुटपाथ पर सोने वालों और बेसहारा लोगों के बीच जीएएफ का राहत अभियान।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन (जीएएफ़) टीम ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न इलाक़ों में जाकर राहगीरों, सड़क किनारे सोने वाले और ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस राहत अभियान के दौरान जीएएफ़ टीम ने न सिर्फ़ कंबल बांटे बल्कि बेसहारा लोगों से दुआएं भी हासिल कीं।

इस अवसर पर ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के ज़िला अध्यक्ष समीर अली ने कहा कि इस वर्ष ठंड का प्रकोप अत्यधिक है, जिससे सड़क किनारे जीवन गुज़ारने वाले और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन, हर साल दिसंबर और जनवरी की सर्दियों में कंबल, गर्म कपड़े आदि बांटता है और हमेशा मानव सेवा को अपना मूल उद्देश्य मानता है क्योंकि ज़रूरतमंदों के साथ खड़े रहना ही सच्ची समाजसेवा है।

समीर अली ने समाज के सक्षम वर्ग से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास मौजूद ज़रूरतमंदों तक गर्म कपड़े और कंबल अवश्य पहुंचाने चाहिए, ताकि इस कड़ाके की ठंड में वे भी सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

कंबल वितरण अभियान को सफल बनाने में जीएएफ टीम के सदस्यों, अमान अहमद, रियाज़ अहमद, मोहम्मद ज़ैद, अनवर अली आदि की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

ग़ौरतलब है कि ग़ौसे आज़म फ़ाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय गतिविधियों के माध्यम से समाज के कमज़ोर तबके की मदद करता रहा है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
19

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026