चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक में कड़ाके की ठंड में भी अलाव के नाम पर लाखों की हेराफेरी का आरोप निकाय के लोगो ने लगाया है ।जहा एक तरफ प्रत्येक वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर भीषण ठंड से लोगों को बचाने हेतु निकाय द्वारा अलाव जलवाने का साशनादेश मिला है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों द्वारा केवल कोरमपूर्ती की जा रही है जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया है ।
नगर पंचायत चौक में मिनी गोरखनाथ धाम के नाम से विख्यात चौक खिचड़ी मेले को प्रारंभ होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं ।बाजारों,व सड़को सहित बाजार के अन्य स्थानों पर बरबस ही भीड़ देखी जा सकती है ।लेकिन इस कड़ी ठंडक से बचने के लिए लोगों के लिए नगर निकाय द्वारा अलाव की व्यवस्था केवल कोरमपूर्ती बनकर रह गयी है ।लोगों का आरोप है कि 26 लाख रुपए में टेंडर के माध्यम से ठंड के समय मे अलाव जलाने हेतु लकड़ी की सप्लाई का ठीका कर दिया गया है लेकिन अलाव केवल कागजों में ही जलवाया जा रहा है ।इस क्रम में भोली, उमेश, तबारक, अमरजीत, पिंटू, रविन्द्र, वीरेंद्र, कल्लू,सुभाष, योगेंद्र आदि लोगो ने बताया कि निकाय द्वारा कच्ची लकड़ीया पीपल,बरगद व पाकड़ आदि जलवाया जा रहा है जो कि प्रतिबंधित भी है और जल भी नहीं रहा है ।इस संबंध में ईओ ओमप्रकाश ने बताया कि 15 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026