शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मरने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है,इस तरह की घटना सुनने को मिल रही है, इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि पुलिस जिला के शिमला थाना के डायल 112 पुलिस सेवा में पदस्थापित दरोगा, अजयकुमार पांडे का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पढ़ने से मृत्यु हो गई। इस घटना से जिला के पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मित्र दरोगा पूर्णिया जिले के खजांचीहाट थाने के गांधीनगर के रहने वाले थे।
संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मृत्यु दरोगा रात्रि के समय अपने गश्ती पर तैनात थे तभीअचानक उनकी तबियत बिगड़ गई,उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगी,गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, संजय कुमार गुप्ता ने उन्हें जांच पड़ताल कर इलाज किया,लेकिन वह बच नहीं सके,इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टि या उनका हार्टअटैक होने से मृत्यु हुई है, डॉक्टर ने आगे बताया किअस्पताल लाने के पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।इस खबर को सुनते ही पूरे बगहा पुलिस जिला में शोक की लहर दौड़ गई।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026