Tranding

बेल्थरारोड क्षेत्र में हुई अपराधिक घटनाओं को लेकर "मानव" द्वारा उच्च स्तरीय जांच की मांग

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में विगत 4 महीने से लगातार हो रही छिनैती और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और संदिग्ध भूमिका की जांच को लेकर ' मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था' के जिला संयोजक समाजसेवी विनोद कुमार" मानव" ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

समाज सेवी विनोद कुमार "मानव" ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को लिखे पत्र में विगत माह नवंबर एवं दिसंबर में बेल्थरारोड नगर के दो युवकों की हत्या में अभियुक्तों का नाम मृतकों द्वारा स्पष्ट लिए जाने के बाद भी मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी में विलंब और हत्या प्रकरण में लंगड़ा ऑपरेशन के तहत फर्जी एनकाउंटर करके नए-नए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने हत्याकांड में शामिल आरोपियों द्वारा मऊ कोतवाली में बड़े आराम से आत्मसमर्पण और मऊ पुलिस के गिरफ्तारी पूर्व विरोधाभासी बयानों पर सवाल उठाया है। उन्होंने मऊ पुलिस और बलिया पुलिस की संपूर्ण कार्रवाई को संदेहास्पद मानते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

Karunakar Ram Tripathi
12

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026