Tranding

उपविकास आयुक्त के पद पर काजले वैभव नितिन ने संभाला कार्यभार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला में काजले वैभव नितिन ने उपविकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद पश्चिम चंपारण,बेतिया के पद परऔपचारिक रूप से अपना प्रभार ग्रहण किया।प्रभार ग्रहण केअवसर पर, निदेशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,पश्चिम चंपारण,अरुण प्रकाश बेतिया द्वारा उन्हें बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। इसअवसर पर जिला परिषद एवं ग्रामीण विकास अभिकरण के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण के उपरांत,काजले वैभव नितिन ने अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया,जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों एवं पंचायत स्तरीय कार्यों की संक्षिप्त समीक्षा की।उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन उनकी उच्च प्राथमिकता होगी,ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंनेअधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं का लाभअंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उपस्थितअधिकारियों ने भी उनके नेतृत्व में जिले के विकास को नई गति मिलने कीआशा व्यक्त की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
10

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026