Tranding

मराठी भाषा गौरव का आयोजन।

महिला अधिकारी-कर्मचारियों से सहभागिता की अपील।

ब्यूरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी 

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)महाराष्ट्र।

मराठी भाषा गौरव दिवस (27 फरवरी) से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी कार्यालय और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक महिला अधिकारी-कर्मचारियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

इस विशेष सप्ताह के दौरान ऑनलाइन और प्रत्यक्ष रूप से कई रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें निबंध लेखन, चारोली एवं घोषवाक्य लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला, कवि सम्मेलन, रंगोली, फैंसी ड्रेस, रैंप वॉक, अन्नपूर्णा डिश प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम

1. ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता (02 मार्च 2026)

मैं कर्तृत्ववान — सफलता का सफर

मेरे जीवन की प्रेरणादायी महिला

कार्यप्रणाली में मराठी भाषा का महत्व

मराठी भाषा और संस्कृति

2. चारोली / घोषवाक्य प्रतियोगिता (03 मार्च 2026)

स्त्री शक्ति, आत्मविश्वास और समानता

मराठी भाषा का गौरव

3. स्लोगन प्रतियोगिता (04 मार्च 2026)

“मेरी भाषा — मेरा अभिमान”

“महिला सशक्तिकरण — समाज का विकास”

4. चित्रकला प्रतियोगिता (05 मार्च 2026)

महिला सम्मान और समानता की भावना

मराठी संस्कृति और परंपरा

5. प्रत्यक्ष कार्यक्रम (06 व 07 मार्च 2026)

कवि सम्मेलन

रंगोली प्रतियोगिता

फैंसी ड्रेस

रैंप वॉक

अन्नपूर्णा डिश प्रतियोगिता

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जिले की सभी महिला अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षिकाएं तथा शिक्षा विभाग की महिला कर्मियों से बड़ी संख्या में सहभागिता कर इस सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

सभी प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना नाम दर्ज कर सकती हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026