Tranding

महराजगंज में लू से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी-डीएम ने बनाई संयुक्त रणनीति

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रभावी प्रबंधन को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमजन की सुरक्षा और राहत के लिए समन्वित रणनीति पर चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्राथमिक उपचार केंद्र सक्रिय रखे जाएं।

साथ ही पुलिस बल को गश्त के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर हीट स्ट्रोक प्रभावित लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026