शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
तिरहुत प्रमंडलआयुक्त के कार्यालय के पत्रांक 220 दिनांक6/5/2026 के आलोक में,तिरहुत प्रमंडल आयुक्त कोआवेदक, रामकुमार के द्वारा लगाया गया विभिन्नआरोपों के आधार पर,साथ ही जनता दरबार में पड़े शिकायतों के आधार पर,जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टरशौर्य सुमन ने
पुरुषोत्तमपुर थानाअध्यक्ष को
तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,इनके विरुद्ध लापरवाही,कर्तव्यहीनता, घूसखोरी,कांडों के निष्पादन में देरी,अपराधियों से हुए तालमेल,नेपाल से सटे क्षेत्रों मेंअनेकों प्रकार की तस्करी करने वालों से सांठगांठ, नाबालिक लड़कियों के अपहरण से संबंधित अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करने,समय रहते कार्रवाई नहीं करने,दलालों के माध्यम से सुविधा शुल्क की वसूली करनेजैसे विभिन्नआपराधिक मामलों में संलिप्तता उजागर होने पर,जांच के क्रम में सही पाएं जाने के उपरांत इन्हें निलंबित कर दिया गया है।
जिला पुलिस कप्तान पश्चिम चंपारण बेतिया में स्पष्ट किया है कि नाबालिग,महिलाओं, संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही,उदासीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रत्येक थानाअध्यक्ष एवंअनुसंधानकर्ता का दायित्व है कि ऐसे मामले में तुरंत प्राथमिककी दर्ज कर प्रभावीअनुसंधान,अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी,पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें,सभी थाना प्रभारी को निर्देश किया गया है कि कानून केअनुरूप निष्पक्ष, संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंगअपनायें,कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026