शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
प्रकृति के यहअजब विडंबना ही कहा जा सकता है कि शादी के शहनाई गूंजने के पहले ही मातम की चीख पुकार गूंजने लगी। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी मेंआंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक 25 वर्षीय युवक का गंडक नदी में डूबने से दर्दनाक घटना सामनेआई है,जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया,परिवारजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृत युवक की पहचान,डाबरिया पंचायत के बौरा परसौनी निवासी,शैलेंद्र चौधरी की 23 वर्षीय पुत्र, साजन लाल चौधरी,जिसकी शादी एक महीना बाद होने वाली थी,शादी की तैयारी जोरों से चल रही थी।
घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई,श्रीराम चौधरी ने संवाददाता को बताया कि गंडक पार उनका खेती बाड़ी है,उसी को देखने के लिए गया था, नौस नदी पार करने के क्रम मेंआंधी तूफान, बारिशआने के कारण नाव से गिरकर नदी में डूब गया, ग्रामीणों ने बहुत खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।एसडीआरएफ की टीम शव का तलाश कर रही है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने संवाददाता को बताया कि डूबे हुए युवक की तलाश जारी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.