Tranding

युवा सज्जादनाशीन सय्यद अयान अली शाह का इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने किया जोरदार इस्तकबाल।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सफ़ेद पहराहन में दिखे अयान अली शाह

युवा सज्जादनशीन अयान अली शाह मियाँ साहब अब किसी तारूफ़ के मोहताज नहीं रहे आज पाचवी मोहर्रम को इमामबाड़ा स्टेट के शाही जुलूस के प्रथम नेतृत्व वा मार्गदर्शन से आज यादगारे हुसैन का शानदार जुलूस अपनी रवायती अंदाज़ में इमामबाड़ा स्टेट के पश्चीमी फाटक से निकलकर जाफ़रा बाज़ार से घासीकतरा करबला तक इमामबाड़ा मुतवल्लियाँन कमेटी की जानिब से सैय्यद अयान अली शाह मियाँ साहब शानदार इस्तकबाल व जोरदार ख़ैरमक़दम सदर सय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में किया गया तथा उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर फूल व माला व गुलाब की पंखुड़ियां से उन्हें मुबारकबाद सातवे सज्जादनाशीन होने पर दिया गया। अयान शाह कों देखते ही युवाओं में नया जोश पैदा हो गया नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे फ़िज़ाओ में गुजने लगे।

अयान अली शाह का इस्तकबाल करने वालो में मुख्य रूप से कमेटी के जिला अध्यक्ष सय्यद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब ख़ान शकील शाही डॉ जावेद मोहम्मद अनीस अहमद एडवोकेट फ़ज़ल ख़ान कैश अख़्तर मुमताज़ अहमद अंसारी अकील अहमद अंसारी महफ़ूज़ अंसारी आफ़ताब अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

महासचिव हाजी सोहराब ख़ान में कहा कल मोहर्रम की छटवी तारीक को इमामबाड़ा मुतवल्लियांन कमेटी की तरफ़ से कल 22 जून को 12 बजे इमामबाड़ा कंकड़ की ताजिया मियाँ बाज़ार अस्करगंज नख़ास इस्माइलपुर के जुलूस का जोरदार इस्तक़बाल कमेटी के जिलाअध्यक्ष सय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में जाफ़रा बाज़ार में किया जायेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026