Tranding

इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संरक्षक अतुल सर्राफ को माल्यार्पण कर किया सम्मानित।

रफ़ी अहमद अंसारी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी के नेतृत्व में आज एक टीम  ने ऐश्प्रा के डायरेक्टर एवं इंडियन  के संरक्षक अतुल सर्राफा से मिला और उनको इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में शामिल होने पर बधाई दी एवं अंग वस्त्र एवं पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया एवं  मानव के मूल्य अधिकारों के  विषयों एवं समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई । जिला  अध्यक्ष राजेश पाण्डेय  एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ जयसवाल ने उन्हें संगठन के संरक्षक के रूप में पद ग्रहण करने पर सुभकामनाए दी। राजेश पाण्डेय ने बताया कि अतुल सराफ एक बहुत ही सरल व सामाजिक उद्धार कर्ता है। वे सभी सामाजिक कार्यों को बखूबी करते हैं। जिनकी जितनी भी तारीफ की जाएं कम है।संगठन उनकी उज्जल भविष्य की कामना करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अतुल सर्राफ ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है इंडियन ह्यूमन राइट संगठन से जुड़ने पर जो एक सामाजिक संगठन है।यह संगठन  विभिन्न पर्वों आदि पर सभी को साथ चलने ,मानव हितों के प्रति सदैव सजग एवं सक्रिय भूमिका में रहता है। मैं विश्व त्रासदी इस करोना काल से  ही इस संगठन के मानवीय कार्य देख रहा हूं यह टीम सभी पर्व आदि पर  एक दूसरे से  कंधे से कंधा मिलाकर यह संगठन मजबूती के साथ सदैव खड़ा रहता है। मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है इस संगठन के साथ जोड़ने पर। समाज के सभी वर्गों के हितों की मूलभूत पूर्ति हेतु एवं उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य इंडियन ह्यूमन राइट  संगठन करता रहा है । राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रज़ी ने  इस अवसर पर  उपस्थित ,प्रदेश प्रवक्ता  हरीश मिश्रा,जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल,समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव,महानगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रहरी , संरक्षक (उ प्र)एके सिंह, एडवोकेट सुशील शर्मा,राजू शर्मा, रणधीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी तनवीर आलम, महानगर उपाध्यक्ष वसीम खान ,बी डी अंसारी,  कार्रर मिर्ज़ा,आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
59

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025