धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 24- 26 अप्रैल तक चलने वाले सब जूनियर, कैडेट जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन चौक स्टेडियम लखनऊ में हुआ। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा के नेतृत्व में 40 खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हनी सोनी और आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर लिया। जनपद को दो स्वर्ण, चार रजक, पांच कश्यप समेत बलिया को पूरी 11 पदक से संतोष करना पड़ा।
जनपद के हनी सोनी व आयुष कुमार को स्वर्ण पदक, पलक गुप्ता, आयुष कुमार अहिल रजा खान, ऋषि गुप्ता रजत पदक के साथ ही प्रिया मिश्रा,आलोक कुमार,रिया और आयुषी सिंह को काश्य पदक प्राप्त हुआ।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार झा ने बताया कि शहर के भी हुआ आश्रम निवासी हनी सोनी ने लगातार तीसरी बार नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है आपको बताते चले की सबसे पूर्व भी हनी ने नेशनल में पदक जीतकर बलिया को गौरवान्वित किया है। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एसोसिएशन ऑफ बलिया के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में स्पोर्ट्स कराटे का विकास सतत् आगे बढ़ रहा है।पुनः जनपद के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता में मुकेश कुमार और कमल यादव की कोच की भूमिका सराहनीय रही। आरिफ हुसैन, नकुल रावत, आशीष कुमार, दिनेश गुप्ता एड. राजेश श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, डॉक्टर अखिलेश सिन्हा, लाल बाबू रावत, सावन, संजीव वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026