Tranding

इंटर का केमिस्ट्री विषय का पेपर वायरल,पांच प्रश्न हूबहू,मोबाईल सेअंसर तैयार करते दिखे छात्र।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की केमिस्ट्री विषय का पेपर वायरल होते सुना गया है,संवाददाता को पता चला है कि पांच प्रश्न हुबहू मिलान किए गए हैं,जो परीक्षा सेंटर पर परीक्षार्थियों को मिला था। यह घटना पटना में सेंटर के बाहर एग्जाम के 30 मिनट पहले मोबाइल से आंसर तैयार करते छात्रों को देखा गया। पटना में सेंटर से बाहर स्टूडेंट मोबाइल से वायरल पेपर से आंसर तैयार करते दिखे। पेपर समाप्त होने के बाद 5 सवालों के मैच होने की पुष्टि हुई है। पेपर वायरल करने वाले ग्रुप का अभी तक भंडाफोड़ नहीं हुआ है। इसके पूर्व में भी तीनों दिन पेपर वायरल होने की सूचना मिली थी,मगर इसको पदाधिकारियों के द्वारा इसे फेंक बता दिया गया था। बिहार के कई जिलों में इस तरह पेपर लिक का मामला सामने आ रहा है,अब देखना यह होगा कि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड इस पर क्या निर्णय लेती है,परीक्षा को स्थगित करेगी या परीक्षा चलने देगी,यह आने वाला समय ही बताएगा।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026