Tranding

पनकी इंड्रस्ट्रियल एरिया SNK पान मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में एक मजदूर की मौत।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया पनकी में गुरुवार देर रात एस एन के पान मसाला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । जिसमें आग की चपेट में आने से एक मजदूर के मौत हो गई । फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया l

      मसाला फैक्ट्री में आग की लपटें बहुत दूर दूर से दिखने लगी वहीं आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई दमकल ने 5 घंटे की मशक्कत पर आग पर काबू पाया पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर वन स्थित एस एन के पान मसाला फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई आग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई सूचना देने पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फैक्ट्री मालिक नवीन कुरेले की पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर वन में एस एन के पान मसाला की फैक्ट्री है गुरुवार देर रात फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई इससे पहले की कर्मचारी कुछ करते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी जिसकी चपेट में आकर वहां सो रहे बनपुरवा गांव निवासी साहब लाल का 25 वर्षीय बेटा शीलू भी गंभीर रूप से झुलस गया जिसे किसी तरह बाहर निकाल कर हैलट अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले शीलू की मौत हो गई मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया पनकी एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों की मौत हो गई है गोदाम में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है दमकल की विभाग रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी थाना पनकी पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जहां पोस्टमार्टम होने के उपरांत परिवारी जन वह फैक्ट्री मालिक के मध्य आपसी समझौता होने की बात चल रही है उसके बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकती है

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026