Tranding

07 फरवरी को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में 7 फरवरी को स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। विगत 31जनवरी को महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसी कड़ी में 07 फरवरी 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इंस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा स्थानीय स्तर पर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पद के लिए 40 पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर कार्य करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी फ्लिपकार्ट का डिलीवरी पार्टनर है। इंस्टाकार्ट के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी फ्लिपकार्ट में डिलीवरीय एग्जीक्यूटिव के तौर पर कार्य कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि निजी नियोजक,पद, योग्यता,उम्र,मानदेय,रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
174

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.