शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला तस्कर सक्रिय हो गए हैं,इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि ट्रेन से गांजा तस्करी कर रहे एक युवक कोआरपीएफ की टीम ने धर दबोचा। पकड़ा गया काआरोपी कृष्ण कुमार जिला के पुरुषोत्तमपुर माधुरीगौरीपुर का रहने वाला बताया गया है,वह कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस से गांजा लेकर फतेहपुर जा रहा था, छापेमारी के दौरान उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
कृष्ण के पास सेआरपीएफ ने तीन बैग जप्त किया,तीनों बैग में 18 पॉकेट में भरा हुआ 18 किलो 280 ग्राम गांजा जप्त किया गया। गंजा कीअनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 लाख 14 हजारआंकी गई है
आरपीएफ इंस्पेक्टर,अजय प्रकाश ने संवाददाता को बताया कि पूछताछ में कृष्ण ने कबूल किया के वह अपने गांव के ललन कुमार और रोहित कुमार के साथ गांजा लेकर फतेहपुर जा रहा था। फरारआरोपियों ने भी अपना बैग कृष्ण को दे दिया था, कृष्णा तीनों बैग लेकर जम्मू तवी एक्सप्रेस की पिछली जनरल बोगी में बैठा था।
इसी दरमियान मुखवीरों ने सटीक सूचना पुलिस को दी,आरपीएफ वालों ने छापेमारी करके कृष्ण को पकड़ लिया।
इस कार्रवाई को देखते हुए दोनों उसके साथी फरार हो गए। कृष्ण ने संवाददाता को बताया कि फतेहपुर में गांजा लेने वालाआदमी आने वाला था,इस बात की जानकारी फरार हुए दोस्त लालू कुमार को थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.