ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के सोभ बाजार स्थित जदयू कार्यालय मे महागठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मौजूद राजद, कांग्रेस, जदयू व हम पार्टी के लोगों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि बूथ जगाओ भाजपा भगाओ और देश बचाओ के तहत सभी महागठबंधन के लोगों को कार्य किया जाये। उसके बाद सभी दल के सभी प्रकोष्ठ की बैठक 20 मार्च 2023 को भगवती देवी स्मारक बाराचट्टी मे किया जायेगा। बैठक के बाद बूथ स्तर के लोगों का सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा। बैठक मे राजद प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रेवती रमण, हम प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, व राजद प्रखंड महासचिव शिवनाथ पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.