प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद नगर अध्यक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय लोक दल के एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय के नेतृत्व में कानपुर देहात मड़ोली ग्राम थाना रूरा जिला कानपुर देहात में हुए बर्बरता कांड जिसमें मां और बेटी दोनों की मृत्यु हो गई उनके परिवार को सांत्वना देने प्रतिनिधिमंडल जा रहा था प्रतिनिधिमंडल को उन्नाव कोतवाली क्षेत्र ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में रोककर आगे न बढ़ने दिया गया काफी संख्या में पुलिस तैनात थी! नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, प्रवक्ता सुरेश गुप्ता साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कानपुर देहात जाना तो था लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ सारे पदाधिकारियों को रोक लिया जिसको लेकर नगर कार्यकारिणी ने जाजमऊ बाईपास के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया!
प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय व अनिल दुबे चौकी में धरने पर बैठ गए अधिकारियों के अनुरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपना धरना समाप्त किया और कानपुर में प्रतिनिधिमंडल का इंतजार कर रहे वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान डॉक्टर सुहैल चौधरी को जब पता चला कि वह लल्ऊ खेड़ा में रोक लिए गए हैं तो वह दल बल के साथ ललऊ खेड़ा पहुंचे और वहां पर जमकर नारेबाजी की गिरफ्तार होने वालों में राम आशीष राय प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता आदित्य विक्रम सिंह अंबुज पटेल रोहित अग्रवाल मनोज सिंह रामावती तिवारी बीएल प्रेमी चौधरी इकराम सिंह मनोज सिंह सुमित सिंह कानपुर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान विनोद यादव डॉ विजय शंकर लाल राजकुमार तिवारी डॉक्टर सोहेल चौधरी वेद यादव शाद रहमान, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.