Tranding

AIITA सहरसा की ओर से शिक्षक संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

जफर अहमद, ब्यूरो रिपोर्ट

मधेपुरा/सहरसा/बिहार! 

ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन, सहरसा इकाई की ओर से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिटानाबाद में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया! 

शिक्षक-संगोष्ठी में जहां एक ओर संगठन के विस्तार, सदस्यता हेतु जिले में शिक्षकों के बीच सघनता से काम करने,शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को संगठन द्वारा उठाए जाने और यथासंभव उनके हल के प्रयास पर चर्चा हुई वहीं वर्तमान में पूरे बिहार में एनआईओएस द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों में प्राथमिक शिक्षा निदेशक बिहार के एक पत्र को लेकर फैले संशय और चिंताओं को भी प्रमुखता से रखा गया।

 आईटा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाहिद जलाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पटना हाईकोर्ट के फैसले के आलोक में प्राथमिक शिक्षा निदेशक, बिहार ने जो पत्र निकाला है वह शिक्षकों में निराशा और संशय फैलने का कारण बन रहा है । शिक्षकों को उनके वेतन कटौती के साथ-साथ सेवा में अनुभवहीन हो जाने की भी शंका सता रही है। ऐसे में ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन, बिहार ऐसे शिक्षकों के साथ खड़ी है । इस मुद्दे के हल के लिए यथासंभव कदम उठाए जाएंगे । इसके अतिरिक्त जनाब शाहिद जलाल ने विस्तार से AIITA के लक्ष्यों, कार्यक्रमों और नीतियों पर शिक्षकों के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि AIITA जहां एक ओर शिक्षकों के विभिन्न जायज मांगों को उठाने और समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर है वहीं शिक्षकों को उनके कर्तव्य निर्वहन के प्रति प्रेरित करती है। शिक्षक एक आदर्श, स्किलफुल, बेहतर अधिगमकर्ता और समाज निर्माता कैसे बनें, इसके लिए ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन पूरे भारतवर्ष में विभिन्न कार्यक्रम चलाती है तथा विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करती हैं।

इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शाहिद जलाल, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य मोहम्मद शहबाज़ आलम के अलावा मारूफ हुसैन, मो० फ़ैज़ान, अफजल हुसैन, रैहान अफ़सर, दाऊद ख़ान, अली अहमद, सद्दाम हुसैन, सरफ़राज़ आलम, मो० तौकीर, मो०तबरेज आलम मो० शादाब अख्तर, मोo नौशाद ,मोo हसीब, अली गौहर, नज़रे उद्दीन, मिर्ज़ा तौसीफ़ बेग, वसीम अकरम, अकबर अली, आशिया परवीन, सबीहा, 

नेहा नाजिया, सालेहा अफरोज, सबीहा नाज़ एवं अन्य उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026