Tranding

अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन को वन विभाग ने किया जब्त।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ पंचायत अंतर्गत तेतरिया के जंगल में अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन को जब्त कर वन परिसर बाराचट्टी लाया गया है। इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार बीते शनिवार को यह कार्यवाही की गई है। लगातार सूचना मिल रही थी कि तेतरिया के जंगल में अवैध रूप से आरा मशीन चल रहा है। तत्पश्चात अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचा और वहां से डीजल , लकड़ी सहित आरी ब्लेड को जब्त कर बाराचट्टी वन परिसर लाया गया है ।संबंधित लोगो की पड़ताल की जा रही है जिनपर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। विदित हो कि बाराचट्टी और मोहनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से दर्जनों आरा मशीन को बीते कुछ महीने पहले वनों क्षेत्र के पदाधिकारी विवेकानंद स्वामी ने सील कर कारवाई किया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026