मरकही गाय से लोग परेशान
लाठी डंडे लेकर कर रहे अपना बचाव
सो रहा नगर निगम।
साहिबे आलम
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
पुराने लखनऊ के चैपटियां क्षेत्र के हाता सूरत सिंह इलाके में एक आवारा गाय ने आतंक मचा रखा है, पिछले 2 दिनों के अंदर इस गाय ने 2 छोटे बच्चों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया जबकि एक बुजुर्ग को भी उठा कर पटख दिया जिससे उनको भी काफी गम्भीर चोटें आई हैं। इलाके में इस गाय की इतनी दहशत है कि लोग अपना बचाव लाठी डंडे लेकर करने पर मबजूर हैं।
गौरतलब है कि पुराने लखनऊ में इतनी ज्यादा तादाद में गाय सड़कों और गलियों में आवारा घूमा करती है जिससे आने जाने वालों को काफी दिक्कत होती और मरकही गाय तो घायल भी कर रही हैं।
इन सबके बावजूद नगर निगम के कान पर जूं तक नहीं रेंगती, आवारा गाय को पकड़ने का कार्य भी पुराने लखनऊ में नहीं किया जा रहा है जिससे शहर भर में गायों की तादाद बढ़ गयी है। क्या नगर निगम की टीम किसी बड़ी अनहोनी का इंतिजार कर रही है। क्योंकि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में जभी आते हैं जब कोई बड़ी घटना हो जाती है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026