शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।
दो अपराधियों ने एक मुखिया पति की फेसबुक के माध्यम से लाइव करके गोली मारने की धमकी दी है इस मामले में मुखिया पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है यह मामला माधोपुर पंचायत का है जहां माधोपुर पंचायत के मुखिया पति राजू चौधरी को उनके ही पंचायत के दो युवकों ने फेसबुक पर गोली मारने की धमकी दी है। मुखिया पति ने बताया कि फेसबुक पर जारी वीडियो में आरोपी विद्या की प्रशंसा कर रहा है आरोपी वीडियो में कर रहा है के गोली मार देंगे राजू चौधरी मेरा क्या कर देगा इस धमकी के पास से मेरे परिवार के लोग सहमे हुए हैं।
स्थानीय थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने संवाददाता को बताया के मुखिया पति के आवेदन पर उनके ही पंचायत के दो लोगों के पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अनुसंधान कर रही है,इसी वायरल वीडियो के आधार पर मुखिया पति के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026