सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मुख्य अभियंता कार्यालय पर आने वाले विरोध प्रदर्शन सभा में गोरखपुर जनपद के समस्त बिजली कर्मचारियों अवर अभियंताओं अभियंताओं एवं निविदा/संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसके कारण जनपद में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने बिल सुधार करवाने मीटर संबंधी कार्यों हेतु समस्याओं का सामना करना पड़ा।उप्र के बिजली कर्मियों के आन्दोलन के समर्थन में बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉईज एण्ड इंजीनियर्स(एनसीसीओईईई) ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एनसीसीओईईई के आह्वान पर 16 मार्च को देश के सभी प्रान्तों के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर लगभग 27 लाख बिजली कर्मी सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगें।
संघर्ष समिति के संयोजक ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की हठवादिता के चलते बिजली कर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है। इं सोमदत्त शर्मा द्वारा बताया गया कि 03 दिसम्बर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया था अब 112 दिन व्यतीत हो गये हैं और समझौते के प्रमुख बिन्दुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है एवं ओबरा अनपरा की 800-800 मेगा वाट की नई इकाईयां को उत्पादन निगम से छीन कर एन.टी.पी.सी. को दिये जाने, पारेषण के निजीकरण को रोकने व अन्य न्यायोचित मांगों के सार्थक समाधान किये जाने के उल्टे शांतिपूर्ण ढंग से आन्दोलन कर रहे बिजली कर्मियों को पुलिस उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है। संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति पूरा सम्मान व निष्ठा व्यक्त करते हुए समझौते को लागू कराने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप करने की पुनः अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों का उ्देश्य हड़ताल कदापि नहीं है, हड़ताल उन पर थोपी जा रही है। यदि समझौते का क्रियान्वयन व अन्य न्यायोचित मांगों के सार्थक समाधान हो जाएं तो बिजली कर्मी पूरी निष्ठा से दिन-रात कार्य कर उप्र को बिजली आपूर्ति के मामले में शीर्ष दर्जा दिलाने में सक्षम हैं।
आज की सभा में नवनीत प्रजापति अतुल रघुवंशी विनोद चौधरी श्याम सिंह एनके सिंह मनोज श्रीवास्तव सीबी चौरसिया संदीप गुप्ता रामजनक सिंह हेमंत उपाध्याय आरके त्रिवेदी भानु प्रताप सिंह आशीष गुप्ता गाजी खान सौरभ श्रीवास्तव प्रवीण कुमार प्रभुनाथ प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026