ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से एक श्रृंगार प्रसाधन की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।दुकान मालिक,सुनिल कुमार ने संवाददाता को बताया कि अग्निशमन के आने के बाद घँटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाददाता को बताया गया कि लगभग छ लाख रुपये मूल्य के सामग्री और नकदी जलकर नष्ट हो गया।घटना की सूचना बेतिया सीओ और मुफसिल पुलिस को दे दी गयी है।
मुफस्सिल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026